सनातन ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने गुलाल, गीत और गेम्स के साथ मनाई रंग भरी एकादशी 

बैतूल। रंग भरी एकादशी के अवसर पर सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक बहनों ने भाग लिया। इस खास मौके पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खेल, गीत और नृत्य के जरिए होली के उल्लास को दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत टाइम गेम से हुई, जिसमें किरण मिश्रा विजेता रहीं। इसके बाद श्रीमती दुर्गेश मिश्रा ने रंग गुलाल लकी गेम खिलाया, जिसमें अंजू वाजपेई प्रथम, सोनम मिश्रा द्वितीय और सुमन गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। साक्षी शर्मा द्वारा आयोजित लाल पीली हरी नीली ओ सहेली हैप्पी होली गेम में सुनीता पांडे ने प्रथम, अल्पना दुबे ने द्वितीय और भारती मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

संगीत और नृत्य के कार्यक्रम में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरिता टोपरे ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत गाया, जबकि पूनम अवस्थी ने नंदलाला कन्हैया पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. आरती अवस्थी, सुषमा शर्मा, ममता दीक्षित, मीनाक्षी शुक्ला, आशा शर्मा, उमा पांडे, शिखा कौशिक, कंचन मिश्रा, प्रीति परसाई, प्रीति क्षीरसागर, कुमुद परसाई, ममता परसाई, रजनी पांडे, ज्योति पांडे, सोनल पारे, कृष्णा मिश्रा, बीना पांडे, अर्चना मार्कंडे, रजनी दीक्षित सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह में मौजूद सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही हर साल इसी तरह मिलकर होली मिलन मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button