Finance companies are violating court orders: कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रही फाइनेंस कंपनियां

 

बैतूल। भारतीय वाहन खरीदी विक्रेता संगठन के जिला अध्यक्ष गोलू सोनी ने फाइनेंस कंपनियों द्वारा ग्राहकों की गाड़ियां जब्त करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टीवीएस फाइनेंस, चोलामंडलम फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस और अन्य कंपनियां कोर्ट आदेशों का उल्लंघन करते हुए बिना सहमति गाड़ियां जब्त कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भोपाल के 11वें मिल क्षेत्र में कंपनियों के निजी गुंडे ग्राहकों को रोककर जबरन गाड़ियां कब्जे में ले लेते हैं। कई बार गाली-गलौज और धमकी भी दी जाती है। लॉकडाउन के बाद पटना हाई कोर्ट ने ऐसे जब्ती अभियान पर रोक लगाई थी, लेकिन फाइनेंस कंपनियां इसे दरकिनार कर रही हैं।

गोलू सोनी ने बताया कि एक मरीज की गाड़ी रोककर जब्त कर ली गई, जिससे उसकी जान पर बन आई। उन्होंने कलेक्टर और प्रशासन से इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इन हरकतों पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने पुलिस पर भी कार्रवाई में असमर्थता का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button