Grand New Year get-together in Gomgaon District Harda: गोमगांव में मांझी सरकार संस्था का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

भारत प्रतिनिधि श्रवण कुमार परते ने सैनिकों को दिया समाज सेवा का संदेश


बैतूल। श्री मांझी अन्तर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था एवं अखिल भारतीय माता दन्तेवाडिन समाज समिति नई दिल्ली के तत्वावधान में ग्राम गोमगांव जिला हरदा में भव्य नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में मांझी सरकार संस्था के नव नियुक्त भारत प्रतिनिधि श्रवण कुमार परते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनका सैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। श्रवण कुमार परते ने संस्था के उद्देश्यों और समाज सेवा के महत्व पर सैनिकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पुलिस के असहयोगात्मक रवैया को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रांत संरक्षक आर.एन. ठाकुर, विधायक टिमरनी अभिजीत शाह, वन सुरक्षा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद मढानी, जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष नौरंग सिंह अहाके, प्रतिनिधि नानकराम मरापे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैनिकों और समाज के विशेष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित सैनिकों में तहसील अध्यक्ष जिला बैतूल श्यामलाल उईके, जिला मंत्री रामकिशोर धुर्वे, उपक्षेत्र अध्यक्ष बलीराम उईके, जिला प्रतिनिधि आशाराम धुर्वे, क्षेत्र अध्यक्ष सुकलसिंह धुर्वे, क्षेत्र उपाध्यक्ष शंकर धुर्वे प्रमुख रहे।
समारोह में जयस हरदा के अध्यक्ष राकेश काकोड़िया, जनपद सदस्य सोमलाल, जिला सदस्य हरदा सत्यनारायण सुचार, सुखलाल मर्सकोले, सेवकराम मढानी, सत्यनारायण काकोड़िया, गुड्डा मरापे, कैलाश धुर्वे, महेश धुर्वे, श्रवण मरापे, मनोरीलाल मरापे, राहुल उईके, प्रकाश पाटिल, अश्रु धुर्वे, सूरज मर्सकोले, विजय इवने, ग्राम गोमगांव के सरपंच ग्यारसराम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button