The first match was exciting: सीतलझिरी के ढप्पा गांव में शुरू हुआ टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, 26 जनवरी को होगा फाइनल मुकाबला

बैतूल। जिले की ग्राम पंचायत सीतलझिरी के ग्राम ढप्पा में शनिवार 4 जनवरी से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनराज इवने और पिंटू काकोडिया द्वारा किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य पिंटू वरकड़े, कमलेश यादव, सरदार काजले, आदेश कुमरे, शोभाराम यादव, राजेश इवने, प्रहलाद यादव, अखलेश काजले, गोविंद काजले, राजकुमार, दुर्गेश मर्सकोले और राजेश तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के पहले दिन का मुकाबला बजरंग इलेवन और जय मां झूलेवाली टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बजरंग इलेवन ने 13 रन से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट कमेटी द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 21 हजार 121 और ट्रॉफी रखा गया है, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार 111 और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही हर मैच के मैन ऑफ द मैच को 2,101 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में सिर्फ 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि घोड़ाडोंगरी जनपद अध्यक्ष राहुल उइके, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश काकोडिया और शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा होंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।





