Resigned from Football Association posts: हेमंत चंद्र दुबे ने बैतूल हॉकी और फुटबॉल संघ के पदों से दिया इस्तीफा

बैतूल। वरिष्ठ खिलाड़ी हेमंत चंद्र दुबे बबलू ने बैतूल हॉकी संघ और जिला फुटबॉल संघ के पदों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में संघों में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली और ऊर्जावान साथियों को अवसर देने की आवश्यकता बताते हुए अपने पदों से कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है। हेमंत चंद्र दुबे ने इस्तीफे में कहा कि संघों के कार्य सराहनीय और प्रशंसनीय हैं, लेकिन बदलाव प्रकृति का नियम है। उन्होंने लिखा कि बहुत लंबे समय तक रुका हुआ पानी पीने योग्य नहीं रहता, इसलिए संघों की अविरलता बनाए रखना जरूरी है, ताकि संघ के पदाधिकारियों के अच्छे कार्यों की खुशबू सदा बनी रहे।हेमंत चंद्र दुबे ने संघों के अध्यक्ष और सचिव को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाए। उन्होंने क्षमा मांगते हुए कहा कि उनका यह निर्णय संघों के हित और नए नेतृत्व को अवसर देने के लिए लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button