गर्म कपड़े पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे 

 

बैतूल। श्री सहस्रफणा शक्तिधाम सेवा समिति ट्रस्ट ने जिले में जारी शीत लहर को देखते ताप्ती नदी के किनारे जंगल और पहाड़ों के बीच में बसे आदिवासी बाहुल्य छोटे से गांव चिचढाना के प्राथमिक शाला के स्कूली बच्चों को गर्म ऊनी कपड़े बांटे तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

श्री सहस्रफणा शक्तिधाम सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े राजेश गोठी ,रमन गोठी , योगी खंडेलवाल, अभिषेक तातेड़ एवं हेमंत दवंडे ने नए वर्ष पर स्कूली बच्चों को गर्म ऊनी कपड़ों का वितरण किया तो इसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। बच्चों ने ट्रस्टियों का गुलदस्ते भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने मलखभ खेल का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालिया बंटोरी। श्री सहस्रफणा शक्तिधाम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से बच्चों को उत्कृष्ट मलखम खेल प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन स्वरूप 2100 रुपए की राशि भेंट की। समिति ने बच्चों से बेहतर भविष्य बनाने के लिए मन लगाकर गंभीरता से पढ़ाई करने की अपील करते हुए बेहतर रिजल्ट लाने पर पुनः स्कूल आकर सम्मानित करने का वादा किया। सहस्रफणा शक्तिधाम सेवा समिति ट्रस्ट ने ने जिले में जारी शीत लहर को देखते ताप्ती नदी के किनारे जंगल और पहाड़ों के बीच में बसे आदिवासी बाहुल्य छोटे से गांव चिचढाना के प्राथमिक शाला के स्कूली बच्चों को गर्म ऊनी कपड़े बांटे तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। श्री सहस्रफणा शक्तिधाम सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े राजेश गोठी ,रमन गोठी , योगी खंडेलवाल, अभिषेक तातेड़ एवं हेमंत दवंडे ने स्कूली बच्चों को गर्म ऊनी कपड़ों का वितरण किया तो इसे पाकर वे बेहद खुश नजर आए। बच्चों ने ट्रस्टियों का गुलदस्ते भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने मलखभ खेल का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालिया बंटोरी। श्री सहस्रफणा शक्तिधाम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से बच्चों को उत्कृष्ट मलखम खेल प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन स्वरूप 2100 रुपए की राशि भेंट की | समिति ने बच्चों से बेहतर भविष्य बनाने के लिए मन लगाकर गंभीरता से पढ़ाई करने की अपील करते हुए बेहतर रिजल्ट लाने पर पुनः स्कूल आकर सम्मानित करने का वादा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button