There will be a big fight today: पुलिस लीजेंड्स की टीम से 3 जनवरी को कई नामी खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में  

बैतूल। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में कल 2 जनवरी 2025 को बैतूल एकेडमी और अतवास क्लब के बीच खेले गए मैच में बैतूल एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। अतवास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों का लक्ष्य दिया। बैतूल एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में वरुण वर्मा ने 2 विकेट और सन्नी, हेमंत व अंशित ने एक-एक विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैतूल एकेडमी की टीम ने सिर्फ 10 ओवर में 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की जीत में अंशित खासकलम ने 40 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मोनू राठौर ने 35 रनों का योगदान दिया। अंशित खासकलम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष रानू वर्मा ने जानकारी दी कि आज 3 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे पहला मुकाबला सिवनी बनापुरा और बैतूल एकेडमी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 1 बजे मुंबई और पुलिस लीजेंड्स के बीच होगा।

— कई नामी खिलाड़ी आज उतरेंगे मैदान में–

आज 3 जनवरी को पुलिस लीजेंड्स की टीम से कई नामी खिलाड़ी मैदान में उतरने वाले हैं। इनमें रणजी ट्रॉफी प्लेयर और एमपीएल शतकधारी अक्षत रघुवंशी, इंडिया अंडर-19 प्लेयर (2021-2022) राहुल चंद्रोल, एमपी रणजी प्लेयर ऋत्विक दीवान और एमपी अंडर-23 प्लेयर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजकों ने दर्शकों से समय पर स्टेडियम पहुंचने और मैच का आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button