appointed block president: लोणारी कुंबी समाज संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त हुए वासुदेव धोटे 

Three years review and election meeting held at Uma Marriage Lawn, Bhainsdehi

बैतूल। भैंसदेही नगर के उमा मेरीज लान में सोमवार दोपहर दो बजे विगत तीन वर्षों की समीक्षा एवं निर्वाचन बैठक सम्पन्न हुई। कार्यकम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रजवल्लित कर किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष रहे मनीष नावंगे एवं संगठन द्वारा तीन वर्षों में किए शिवाजी जयंती, सामुहिक विवाह, युवा सम्मेलन, बुजुर्गों का सम्मान, सखी सहेली जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं समाज संगठन द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया द्वारा ब्लाक के 33 गांवों से आए समाज के वरिष्ठ एवं कुंबी समाज के जिलाध्यक्ष श्री मस्की की उपस्थित में सर्वसम्मति से बालनेर निवासी वासुदेव धोटे को लोणारी कुंबी समाज संगठन ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान महिला संगठन की ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती पावस प्रमोद महाले को नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का सामाजिक लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

समाज के हर वर्ग का बहुमुखी विकास पहली प्राथमिकता, वासुदेव धोटे

नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त होने पर वासुदेव धोटे ने मंच से समाज संगठन को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्लाक और जिले में हमारा कुंबी समाज बहुसंख्यक हैं पहली प्राथमिकता हमारे समाज को संगठित करना। समाज एक सुत्र में बंधे होने के साथ मिलकर हम समाज का चहुंमुखी विकास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को सम्मान मिले, युवाओं को बेहतर शिक्षा संस्कार, परिवार संगठित रहे ऐसे विषयों पर काम करने की आवश्यकता है इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज संगठन कुनबी समाज के हर वर्ग की आवाज बनेगा हर क्षेत्र में समाज के व्यक्ति की मदद समाज संगठन की पहली प्राथमिकता होगी। ताकि समाज के गरिब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ लेने भटकना ना पड़े। कार्यकम में मुख्य रूप से पुर्व कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष मनीष नावंगे, धर्मराज महाले, यशवंत कनाठे,प्रमोद महाले, नामदेव कोसे, सुरेंद्र कनाठे, खासदेव सर, चंद्रभान बारस्कर, कमलेश कावडकर, बह्मदेव कुबडे, रविराज धाड़से, विनोद कनाठे, कृष्णराव नावगे, ज्ञानदेव अडलक, दादूराम पाटनकर, सुभाष गावंडे, नितिन कुबडे, महेश नावंगे, जयदेव लिखितकर, रमेश गीद, दिनेश चिल्हाटे, श्रीमती लोखंडे सहित महिला संगठन उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button