Political:हेमंत सरियाम भारत आदिवासी पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

बैतूल। भारत आदिवासी पार्टी ने हेमंत सरियाम को संभागीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति केन्द्रीय एकीकरण समिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोर कमेटी के अनुमोदन व निर्देश के बाद हुई। प्रदेश अध्यक्ष केशुराम निनामा ने हेमंत सरियाम को यह पदभार सौंपते हुए उन्हें निष्ठा और वचनबद्धता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
हेमंत सरियाम से उम्मीद जताई गई है कि वे जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली, सामाजिक व्यवस्था और अनुशासन नियमावली का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखेंगे। निनामा ने विश्वास जताया कि सरियाम अपनी जिम्मेदारियों को सार्वजनिक हित में निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
इस नियुक्ति पर सरियाम ने भी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया। प्रदेश अध्यक्ष निनामा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




