Bhagwat:कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ वृंदावन से आए अतुल कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन

16 दिसंबर को केसर बाग में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ


बैतूल। केसर बाग में 16 दिसंबर को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सुबह 11 बजे सलूजा निवास, आनंद वैभव, साहनी सुपरबाजार के पास से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा धूमधाम के साथ केसर बाग पहुंची, जहां श्रीधाम वृंदावन से आए प्रसिद्ध कथावाचक अतुल कृष्ण शास्त्रीजी ने भागवत कथा का महत्व समझाया।
आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के आयोजक रामशरण सलूजा परिवार, पुष्करलाल सलूजा परिवार, ओमप्रकाश सलूजा परिवार, देशराज सलूजा और समस्त सलूजा परिवार हैं। सभी आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।।यह आयोजन सलूजा परिवार ने अपने पूर्वजों की स्मृति और सभी स्वजनों के सहयोग से किया है। 16 दिसंबर को कथा के प्रथम दिन अतुल कृष्ण शास्त्रीजी ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कथा जीवन में अध्यात्मिकता, भक्ति और सदाचार का मार्ग प्रशस्त करती है। आज 17 दिसंबर को कथा में श्री कृष्ण कुन्ती संवाद, श्री भीष्म स्तुति और परीक्षित जन्म की कथा सुनाई जाएगी। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button