Camp:जन कल्याण शिविर में आए 84 आवेदन, तहसीलदार ने दिए समाधान के निर्देश
ग्रामीणों को मिले नए पट्टे और बही, कई समस्याओं का हुआ निपटारा

नलजल योजना अधूरी, ट्रांसफार्मर न होने से पानी के लिए तरसा गांव
बिघवा में सड़क किनारे भसका कुआं, दुर्घटनाओं का खतरा, सरपंच ने तहसीलदार को दिया आवेदन
जन कल्याण शिविर में आए 84 आवेदन, तहसीलदार ने दिए समाधान के निर्देश
ग्रामीणों को मिले नए पट्टे और बही, कई समस्याओं का हुआ निपटारा
फोटो
बैतूल। चिचोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिघवा में 13 दिसंबर को जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत बिघवा की सरपंच राधा उइके ने दो मुख्य समस्याओं को लेकर तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि नसीराबाद से रतनपुर तक बनाई गई पीडब्ल्यूडी सड़क के पास एक कुआं बीच में आ गया है, जिसे निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कुआं अब भसक चुका है, जिससे एक बड़ा गड्ढा बन गया है। सरपंच ने इस गड्ढे को भरने की मांग की, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
दूसरी समस्या नलजल योजना से जुड़ी है। सरपंच ने बताया कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन ठेकेदार ने अब तक बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया। इस कारण ग्रामवासियों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्रांसफार्मर लगवाकर योजना को चालू करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलने वाले इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है। बिघवा पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में शामिल हुए तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, जनपद सीईओ रामगोपाल रजक, जनपद सदस्य सुनील करोचे, सरपंच राधा उइके, शिविर प्रभारी कज्जूलाल धुर्वे और सचिव राजेंद्र शिवहरे ने हितग्राहियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया। शिविर में सम्बल योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पांच हजार रुपये नगद प्रदान किए गए। राजस्व विभाग की ओर से कई ग्रामीणों को नवीन पट्टे और नवीन बही भी वितरित की गईं। शिविर में तहसीलदार ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए।




