Atrocities on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बैतूल में राष्ट्रीय हिंदू सेना का बड़ा प्रदर्शन

हिंदुत्व की रक्षा के लिए बैतूल में निकलेगी विशाल वाहन रैली, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका जाएगा पुतला


बैतूल। बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार और हिंसक घटनाओं के खिलाफ राष्ट्रीय हिंदू सेना कल 14 दिसंबर को बैतूल में विरोध प्रदर्शन करेगी। कारगिल चौक से दोपहर 3:30 बजे वाहन रैली शुरू होगी।

रैली नगर में भ्रमण करते हुए कांति शिवा चौक पर भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न होगी। इस दौरान कारगिल चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका जाएगा। इस पूरे आयोजन की विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए राष्ट्रीय हिंदू सेना की बैठक ग्राम झगड़िया में आयोजित की गई, जिसमें बैतूल प्रखंड अध्यक्ष मुकेश अहाके ने बताया कि यह बैठक 14 दिसंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों के लिए आयोजित की गई थी।

बैठक में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय और प्रांत सह संगठन मंत्री बंटी सरियाम मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि पांच गांवों के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में हिंदुत्व विचारधारा पर चर्चा करते हुए बांग्लादेश में हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन के मुख्य उद्देश्य

प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना, हिंदू समाज को एकजुट करना, लव जिहाद पर अंकुश लगाना, गौवंश तस्करी को रोकना, मठ-मंदिरों की रक्षा करना, और हिंदू परिवारों को धार्मिक आयोजनों से जोड़ना संगठन के प्रमुख उद्देश्य हैं।

युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी

प्रखंड गौरक्षा प्रमुख उमेश मालवीय ने बताया कि बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अनुज राठौर की सहमति से संगठन का विस्तार किया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। फुलसिंग धुर्वे को प्रखंड मंत्री, भारत पवांर को प्रखंड सचिव, कन्हैया सरले को प्रखंड उपाध्यक्ष, संतोष देवास को प्रखंड गौरक्षा प्रमुख, विशाल पवांर और दीपक देवासे को प्रखंड सह संयोजक बनाया गया।

इसके अतिरिक्त, परमानंद सरले को ग्राम अध्यक्ष, डिलाराम सरले को ग्राम उपाध्यक्ष, कमलेश कुमरे को ग्राम सह संयोजक, राजाराम धुर्वे को ग्राम महासचिव, संजू आहाके को ग्राम सह संयोजक, शिवप्रसाद आहाके को ग्राम महामंत्री, और आकाश धुर्वे को समन्वय प्रमुख नियुक्त किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन बैतूल में हिंदू समाज को जागरूक करने और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button