Betul news: फौजी कप में शिवा इलेवन सारनी की धमाकेदार जीत, तपश्री चिचोली उपविजेता बनी

Partnership of 46 runs in 18 balls gave Shiva XI a spectacular victory in the final.

बैतूल। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में फौजी कप के रोमांचक मुकाबले में शिवाजी बैतूल और कारवी क्लब बैतूल के बीच मैच हुआ। शिवाजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए। जवाब में कारवी क्लब केवल 83 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ शिवाजी बैतूल ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रवीण गंगारे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और मेन ऑफ द मैच बने। वहीं, बाबा अली को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।

फाइनल मैच शिवा इलेवन सारनी और तपश्री चिचोली के बीच खेला गया। तपश्री चिचोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए। शिवा इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की। गोल्डी और शिवा रघुवंशी ने 18 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। चिंकी यादव और शिवा पीकेडी ने अहम पारियां खेलीं। नवीन नागले ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई और फाइनल के मेन ऑफ द मैच बने।

भानु ठाकुर को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। अनुशासित टीम का खिताब केसी हीरोज आमला को मिला। बेस्ट बॉलर बंटी भीमपुर, बेस्ट बल्लेबाज बाबा अली, बेस्ट फील्डर सदन अहाके, बेस्ट कप्तान सतेंद्र चौकीकर और बेस्ट कीपर चिंकी यादव रहे। इमरजिंग प्लेयर का खिताब समर मेमन को मिला।

तपश्री चिचोली ने किया शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन 

हालांकि तपश्री फाइनल में हार गई, लेकिन तपश्री चिचोली ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान भानु ठाकुर को फाइनल में उनके प्रदर्शन के लिए भी मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आर ए स्पोर्ट्स के तत्वावधान में राष्ट्र वीरों को समर्पित इस टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बैतूल में आयोजित फौजी कप ने स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। आयोजकों ने टूर्नामेंट को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button