Target of e-KYC and diversion tax collection:पटवारियों को मिला ई-केवाईसी और डायवर्सन टैक्स वसूली का लक्ष्य
जनपद पंचायत बैतूल में आयोजित समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर हुई गहन चर्चा

बैतूल। जनपद पंचायत बैतूल के सभा कक्ष में मंगलवार 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजीव कहार ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार की। बैठक में तहसीलदार बैतूल नगर/ग्रामीण प्रदीप कुमार तिवारी, तहसीलदार चिचोली अतुल श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार ऋचा कौरव, नायब तहसीलदार राजकुमार उईके, राजस्व निरीक्षक राहुल इवने, भीमराव पोटफोड़े, जितेंद्र पवार, हेमंत चिल्हाटे, संतोष ठाकुर, उमेश गीद, भगवानदास आमों और यशवंत वटके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में पटवारी धर्मेंद्र पवार, संजय मोरे, गोपाल मस्की और सुशील उपासे शामिल हुए। बैठक में ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, भू-अभिलेख, राजस्व वसूली, डायवर्सन टैक्स और नजूल टैक्स वसूली जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कलेक्टर के निर्देशों के तहत पटवारियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए काम तेजी से पूरा करने के आदेश दिए गए।
एसडीएम राजीव कहार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली अभियान को प्राथमिकता दी जाए। आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी को शत-प्रतिशत पूरा करने पर भी जोर दिया गया। तहसील स्तर पर राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई।।राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को निर्देश दिया गया कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम जनता से संपर्क कर अभियान को सफल बनाएं। बैठक में अधिकारियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश की और आने वाले दिनों के लिए कार्ययोजना बनाई। बैठक का उद्देश्य मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और उनके क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाना था। प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक के बाद अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की।




