Revenue Campaign 3.0: एसडीएम ने दी राजस्व अभियान 3.0 में प्रगति बढ़ाने की सख्त हिदायत

बैतूल जिले को राजस्व अभियान में प्रदेश में अव्वल बनाने की तैयारी

जनपद पंचायत बैतूल में देर रात तक हुई समीक्षा बैठक

 किसानों से डायवर्सन टैक्स और कृषि भूमि लगान जमा करने के निर्देश 

बैतूल। जनपद पंचायत बैतूल के सभा कक्ष में गुरुवार 5 दिसंबर को देर रात तक एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बैतूल एसडीएम राजीव कहार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत कढ़ाई, जाम और जामठी में किसानों से ई-केवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री और आधार लिंकिंग की प्रगति का फीडबैक लेना था। बैठक में सरपंच, पंच, ग्राम कोटवार और किसान उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में हल्का पटवारी कढ़ाई हुकुमचंद इवने, हल्का पटवारी जामठी प्रवीण मालवीय और राजस्व निरीक्षक डायवर्सन बैतूल राहुल इवने ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में किसानों और पंचायतों में मौजूद नागरिकों को डायवर्सन टैक्स और कृषि भूमि लगान समय पर जमा करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम राजीव कहार ने बैठक में स्पष्ट किया कि राजस्व अभियान 3.0 के तहत बैतूल जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी को पूरी मेहनत से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों से सतत संपर्क बनाए रखा जाए और अभियान को समय सीमा में पूरा किया जाए।

फील्ड भ्रमण के बाद आयोजित इस बैठक में तहसीलदार प्रदीप कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार ऋचा कौरव, नायब तहसीलदार राजकुमार उइके, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र पवार, संतोष सिंह ठाकुर, उमेश गीद, भगवानदास आमों, हेमंत चिलहाटे, यशवंत वटके, भीमराव पोटफोड़े, और सभी पटवारी ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र से उपस्थित रहे।

बैठक में वेबजीआईएस कोऑर्डिनेटर संदीप धुर्वे और सहायक गवर्नेंस प्रियंका राने ने भी भाग लिया। एसडीएम ने राजस्व अभियान 3.0 की प्रगति को तेज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।

किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान और राजस्व मामलों में मदद के लिए पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही, नजूल और डायवर्सन के लंबित मामलों को जल्द निपटाने की बात कही गई। बैठक में किसानों और अन्य उपस्थित नागरिकों ने भी अपने मुद्दे रखे और अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का भरोसा दिलाया। राजस्व अभियान 3.0 के तहत बैतूल जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button