Betul news: वर्ल्ड एड्स दिवस पर यथार्थ मनोचिकित्सालय बडोरा और एक्सीलेंस कोचिंग ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला


बैतूल। वर्ल्ड एड्स दिवस के अवसर पर यथार्थ मनोचिकित्सालय बडोरा और एक्सीलेंस कोचिंग एवं लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में एड्स और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, एड्स से जुड़ी भ्रांतियों और आधुनिक समस्याओं से निपटने के उपाय बताए।
कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक टिकासिंह पटैया, काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट शिखर मायवाड़, मेडिटेक कैरियर इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. राजा धुर्वे, डॉ. जयसिंग, डॉ. सुमित मदरेले, डॉ. प्रदीप बिहारे और एक्सीलेंस कोचिंग के संचालक डॉ. सोहन पंडोले उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मनोरोगों से बचाव, इंटरनेट और पॉर्न एडिक्शन से उबरने के उपाय, उचित करियर चयन के लिए मनोवैज्ञानिक चरणों का उपयोग और प्रतियोगी परीक्षाओं में सोशल फोबिया से बचने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने व्यक्तित्व विकास और तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डॉक्टरों ने एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने एड्स के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button