Betul news: शिंदे की दोबारा ताजपोशी के लिए बैतूल में महाकाल का जलाभिषेक

Betul news: बैतूल। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की दोबारा ताजपोशी करने की कामना के लिए बैतूल में शिवसेना ने सोनाघाटी स्थित शिवालय में बाबा महाकाल का अभिषेक कर एकनाथ शिंदे के लिए मंगल कामना की। प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राठौर के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने बाबा महाकाल की जलाभिषेक का आयोजन किया।
इस आयोजन में शिवसैनिक राजू चरपे, सुरेश नामदेव, आकाश चौबे और मनोज कर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिवालय में बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर शिवसैनिकों ने शिंदे के सफल और दीर्घकालीन शासन की कामना की। शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने कहा कि एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री पद पर दोबारा नियुक्ति के लिए शिवसेना ने भगवान शिव से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से महाराष्ट्र में विकास और समृद्धि का नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने उपस्थित शिवसैनिकों को इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और शिवसेना की एकजुटता पर बल दिया।
शिवसैनिक राजू चरपे ने इस अवसर पर कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में जनता के कल्याण के लिए कार्य किए जाएंगे। सुरेश नामदेव ने कहा कि शिवसैनिकों का महाकाल पर अटूट विश्वास है। महाकाल का आशीर्वाद लेकर शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र में नई ऊर्जा और विकास की प्रार्थना की है।




