Strong performance in national basketball: राष्ट्रीय बास्केटबॉल में दमदार प्रदर्शन कर लौटे अश्विन तिर्की, बैतूल में हुआ भव्य स्वागत


बैतूल। पटियाला, पंजाब में आयोजित अंडर-19 शालेय राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर बैतूल के अश्विन तिर्की ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी मेहनत और खेल से सबको प्रभावित कर अश्विन जब बैतूल लौटे तो नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पंवार और वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश भाटिया ने अश्विन को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
अश्विन तिर्की ने स्टेडियम में उपस्थित साथी खिलाड़ियों और जूनियर खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अश्विन ने बताया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही राष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिलती है।
इस अवसर पर नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पंवार ने कहा कि खिलाड़ियों को पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि भविष्य में बैतूल से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयनित हों और जिले का नाम रोशन करें। अश्विन के स्वागत कार्यक्रम में जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राकेश बाजपेई, सह सचिव मो. तनवीर, कोषाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सदस्य मो. शफीक मंसूरी, मुरली मालवी और दिनेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अश्विन की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button