Betul news: आदर्श ग्राम बाचा की बेटी प्रिया कवड़े को नीट परीक्षा में मिली सफलता

वेटनरी साइंस कॉलेज रीवा में हुआ चयन, कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर पाया मुकाम

बैतूल। आदर्श ग्राम बाचा की बेटी प्रिया कवड़े ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। प्रिया का गवर्नमेंट वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी कॉलेज, रीवा में चयन हुआ है। पिता अजय कवड़े और भाई।प्रहलाद कवड़े के निधन के बाद मुश्किल हालातों में भी प्रिया ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। बैतूल के प्रतिष्ठित मेडिटेक कोचिंग संस्थान में डॉक्टर राजा धुर्वे के मार्गदर्शन और शिक्षकों ईश्वर धुर्वे, नितेश धुर्वे, दिनेश धुर्वे, जगदीश परते और जी.पी. सर की प्रेरणा से प्रिया ने इस सफर को तय किया। प्रिया का कहना है कि उनके पिता का सपना था कि वह डॉक्टर बनें। आज अपने परिवार और गांव के सहयोग से वह उस सपने को साकार कर रही हैं। प्रिया की सफलता पर पूरे कवड़े परिवार और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। प्रिया की इस सफलता ने आदर्श ग्राम बाचा को गौरवान्वित किया है। ग्रामवासियों ने प्रिया की मेहनत और संघर्ष को सराहा और इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। उनकी सफलता ने साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मेहनत और दृढ़ संकल्प को नहीं रोक सकतीं।

प्रिया ने बताया कि बड़े पापा राजेंद्र कवड़े (भूतपूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत खदारा, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, बैतूल) और बड़ी मम्मी श्रीमती तारा राजेंद्र कवड़े (सरपंच, ग्राम पंचायत खदारा) ने हर कदम पर उन्हें मार्गदर्शन दिया। प्रिया की मां श्रीमती कविता कवड़े और बड़े भाई गोविंदा कवड़े (शिक्षक) ने भी उनका मनोबल बढ़ाया।दादाजी शिवप्रसाद कवड़े, दादी जगोती कवड़े, छोटे दादाजी किशोर कवड़े, रवि कवड़े, मिथलेश कवड़े, राजकुमार कवड़े (शिक्षक), विनीता कुमरे (दीदी), रवि कुमरे (जीजाजी), देवसु कवड़े, आदित्य कवड़े, सुखदेव कवड़े अरुण कवड़े संजू कवड़े गांव के हीरालाल उईके, योगेंद्र उईके (पंच), शरद सिरसाम (भूतपूर्व उपसरपंच), श्री अनिल उईके, सुधीर ढाकरे, सरवन धुर्वे, राकेश कुमरे, कमलेश कुमरे, ब्रज उईके, सूरज ऊईके, गोरू कुमरे और छोटू आहके ने प्रिया की इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button