Big Breaking: कोल माफिया का प्रेम नहीं आया काम, कलेक्टर एसपी पहुंच गए डुल्हारा, अवैध कोयला खनन स्थल काे आंखों से देखा
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में तवा नदी के किनारे लंबे समय से अवैध सुरंग बनाकर किया जा रहा कोयले का खनन

Big Breaking: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी विकासखंड में तवा नदी के किनारे ग्राम डुल्हारा में अवैध रूप से सुरंग बनाकर कोयले का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसकी लगातार मिल रही सूचना पर गुरुवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी व पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने मौके का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने कोयला खनिज के अवैध उत्खनन से निर्मित नए एवं पुराने सुरंगनुमा गड्ढों को बंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गड्ढों की बोल्डरों द्वारा ठोस ढंग से भराई कराई जाए तथा बुलडोजर से पिचिंग कराई जाए, जिससे अवैध उत्खनन कर्ता दोबारा इन स्थलों से कोयला की चोरी न कर सकें। उल्लेखनीय है कि डुल्हारा क्षेत्र में काफी संख्या में चोरी छिपे गड्ढे एवं सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन कर रहे थे। जिन्हें भरने के निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खनिज अधिकारी को दिए।
निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर व एसपी ने ग्राम में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों को कोयला खनिज के अवैध खनन पर किए जाने वाली कानूनी कार्रवाई और दुष्परिणामों की जानकारी देकर समझाइए दी।
अवैध उत्खनन करने वालों की सूचना देकर प्रशासन को सहयोग करने की बात भी की गई। निरीक्षण के दौरान जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवार, खनिज निरीक्षक वीरेंद्र वशिष्ठ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर अभिजीत सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सरपंच एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद था।




