Betul news: वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ग्राम पंचायत नानकुड़ी के गौना में नाली निर्माण कार्य शुरू
जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया भूमि पूजन

बैतूल। जनपद पंचायत प्रभात पट्टन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नानकुड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम गौना में सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने ग्राम पंचायत सरपंच संगीता हिवराले और हिवरखेड़ की उपसरपंच डॉ. मीना गव्हाडे के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। इस निर्माण कार्य पर कुल 6.69 लाख रुपये की लागत आएगी।
गौरतलब है कि ग्रामीण लंबे समय से नाली निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे से कई बार अनुरोध किया था। ग्रामीणों की इस वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए उर्मिला गव्हाडे ने नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश गव्हाडे ने भी विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव शिवकांता नरवरे, रोजगार सहायक नानेश्वर गावंडे, शंकरराव गावंडे, लक्ष्मण खासदेव, दिनेश धोटे, तातोबा राव धोटे, शुभम अमरूते, मुन्ना धोटे, चंद्रशेखर गावंडे, संत खासदेव, गणेश धोटे, और भगवान धोटे शामिल रहे।
ग्रामीणों में खुशी का माहौल
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे का आभार प्रकट किया और इस कार्य को गांव की आवश्यकता बताते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नाली निर्माण से गांव में जल निकासी की समस्या हल होगी और लोगों को स्वच्छता का लाभ मिलेगा। इस भूमि पूजन के साथ ही कार्य का विधिवत आरंभ हो गया है, जिससे ग्रामीणों को जल्द ही नाली निर्माण का लाभ मिलेगा।




