Journalist Association President of Narmadapuram Division: शिबू विश्वकर्मा बने नर्मदापुरम संभाग के पत्रकार संघ अध्यक्ष

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने सौंपा नर्मदापुरम संभाग का नेतृत्व

बैतूल। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र सिंह पवैया द्वारा शिबू विश्वकर्मा को नर्मदापुरम संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पत्रकारों की सर्वसम्मति से चयनित शिबू विश्वकर्मा को पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिबू विश्वकर्मा ने कहा यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं पत्रकारों के विश्वास को बनाए रखते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। संघ को मजबूत बनाने और पत्रकारों के कल्याण हेतु कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। संघ के वरिष्ठ सदस्यों और पत्रकारों ने शिबू को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि शिबू विश्वकर्मा के नेतृत्व में संघ नई ऊंचाइयों को छूएगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी। शिबू विश्वकर्मा अब नर्मदापुरम संभाग में पत्रकारों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी आवाज को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button