Betul District President appointed: राकेश सिंह बने प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के बैतूल जिलाध्यक्ष

बैतूल। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र सिंह पवैया द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को संघ का बैतूल जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पत्रकारिता के प्रति उनके वर्षों के समर्पण और योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। पत्रकारों ने भी सर्वसम्मति से राकेश सिंह के नाम का समर्थन किया है। राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पत्रकारों के विश्वास का सम्मान करते हैं और अपने नए पद पर मिल-जुलकर संघ को और मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी इस नियुक्ति पर राकेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संघ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया। पत्रकार हितों के लिए काम करने के संकल्प के साथ राकेश सिंह ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली है, और उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है ताकि पत्रकारों के कल्याण के लिए संगठित होकर प्रयास किए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button