Educational material distributed to children in 153 schools: वर्ष 2021 से जारी है स्कूलों में शैक्षणिक सामग्री बांटने का अभियान
153 स्कूलों में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

बैतूल। शासकीय माध्यमिक शाला सिमोरी में गुरुवार को समाजसेवी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े रमेश भाटिया के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शैक्षिक विकास और देशप्रेम की भावना का संचार करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमेश भाटिया, समाजसेवी सुखदेव नारे, रक्तवीर पिंकी भाटिया, समाजसेवी सुरेन्द्र पंडाग्रे और शिक्षक मारोतिराव चौकीकर उपस्थित रहे।
अभियान “स्कूल स्कूल जाना है, विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री फ्री दिलाना है” के अंतर्गत अब तक 153 स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त में रबर, पेंसिल, ड्राइंग कॉपी, रफ कॉपी, कलर सेट, पानी की बॉटल, मिठाई, चॉकलेट और भारत माता की फोटो बांटी जा चुकी हैं।
जातिगत भावना नहीं, देशहित सर्वोपरि – रमेश भाटिया
गुरुवार को इस अभियान के तहत सिमोरी स्कूल में भी यही सामग्री बच्चों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान रमेश भाटिया ने बच्चों को जातिगत भावना से ऊपर उठकर देशहित की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। उन्होंने अपने पिता द्वारा बताई गई स्वतंत्रता संग्राम की गाथा भी सुनाई, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूल स्कूल जाना है अभियान का उद्देश्य बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके विशेष कौशल का विकास करना है।
समाजसेवी सुखदेव नारे ने विद्यालय के अनुशासन और परिसर की सराहना की। कार्यक्रम में शैलेंद्र बिहारिया, ममता गोहर और राधिका पटैया भी मौजूद रहे। सभी ने इस विशेष पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




