Betul news: आवाज दो हम जिन्दा है ग्रुप ने किया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आजाद वार्ड में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर, नागपुर के डॉक्टरों की टीम ने की स्वास्थ्य जांच

बैतूल। आवाज दो हम जिन्दा है ग्रुप ने एक बार फिर से जनहित में बड़ा कदम उठाते हुए आजाद वार्ड के गफूर भांया अखाड़ा चौक पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में नागपुर से आए डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की और उन्हें जरूरी सलाह एवं दवाओं का सुझाव दिया। शिविर में मुख्य रूप से आयुर्वेद डॉ मोहसिन और उनकी टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

जनहित में लगातार कर रहे कार्य

आवाज दो हम जिन्दा है ग्रुप के युवाओं द्वारा निरंतर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर, गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ग्रुप लगातार सक्रिय रहता है। इसी कड़ी में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य भी गरीब और जरूरतमंदों तक मुफ्त चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना था, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

नागपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज

शिविर में नागपुर से आए आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ मोहसिन और उनकी टीम ने लोगों की जांच की। उन्होंने विभिन्न बीमारियों की पहचान कर, उनकी रोकथाम और इलाज के लिए जरूरी दवाओं का परामर्श दिया। डॉ मोहसिन ने बताया कल जबलपुर में भी ऐसा ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर से लोगों को समय पर बीमारियों का पता चल सकेगा और उनकी सही समय पर चिकित्सा हो पाएगी। आवाज दो हम जिन्दा है ग्रुप का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि वे लगातार ऐसे आयोजन करते रहेंगे, ताकि हर व्यक्ति को सस्ती और अच्छी चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें बीमारियों से बचने के उपाय बताए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button