Betul news: 12 अक्टूबर को बैतूल में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

बैतूल। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 8:30 बजे पुलिस ग्राउंड बैतूल से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में संघ के कार्यकर्ता एकत्रित होकर एकजुटता और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाएंगे।
पथ संचलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और एकता का संदेश देना है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने का आव्हान किया है।




