Betul news: गरबा पंडालों में विधर्मी तत्वों का प्रवेश वर्जित किया जाए: हिंदू महाशक्ति संघ
हिंदू महाशक्ति संघ ने एडिशनल एसपी से की गरबा आयोजनों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग

बैतूल। हिंदू महाशक्ति संघ ने जिले में होने वाले गरबा आयोजनों को विधि-विधान से संपन्न कराने की मांग करते हुए एडिशनल एसपी कमला जोशी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि गरबा आयोजन सनातनी पद्धति से ही संपन्न हों और आयोजन स्थल पर सख्त नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। संघ के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री विशाल भावसार जिला अध्यक्ष अजय बरडे, नर्मदा पुरम संभाग संगठन मंत्री अभिषेक धोटे के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कई अहम मांगें रखी गईं, जिनका उद्देश्य गरबा उत्सव को शांति और पवित्रता के साथ मनाना है।
विशाल भावसार ने बताया कि गरबा आयोजनों में केवल भारतीय परिधान पहने हुए प्रतिभागियों को ही प्रवेश दिया जाए। नशे की हालत में किसी को भी पंडाल में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। साथ ही, देवी गीतों पर ही गरबा संपन्न हो, और फिल्मी गानों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि विधर्मी तत्वों को किसी भी प्रकार से गरबा पंडाल में प्रवेश न मिले और किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को पंडाल में होने से रोका जाए।
भारतीय परिधान में ही मिले गरबा में प्रवेश
हिंदू महाशक्ति संघ ने आग्रह किया है कि गरबा आयोजन में केवल भारतीय पारंपरिक परिधान पहनने वाले युवक-युवतियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। संघ ने कहा कि यह गरबा की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक है। आयोजकों से भी यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि कोई भी नशे की हालत में पंडाल में प्रवेश न करे। संघ ने यह भी कहा है कि गरबा केवल देवी गीतों पर ही किया जाए, और पंडालों में फिल्मी गानों को बजाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए। इससे उत्सव की पवित्रता बनी रहेगी और आयोजन को सनातनी पद्धति से संपन्न करने में मदद मिलेगी। संघ ने यह भी मांग की है कि गरबा पंडालों में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को सख्ती से रोका जाए। इसके लिए प्रशासन से प्रभावी कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है ताकि त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके।
कानून व्यवस्था की मांग
हिंदू महाशक्ति संघ ने एडिशनल एसपी से अनुरोध किया है कि इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए ताकि गरबा उत्सव बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। संघ ने प्रशासन से इस त्योहार को शांति और विधि-विधान से आयोजित कराने में सहयोग की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अभिषेक धोटे, माधुरी साबले, अनुराग सायरे, शांतनु पटेल, सत्यम यादव, विकास राघुवंशी, गौरव मालवीय, हिमांशु माथनकर, कलश दीक्षित, सचिन जैन, सुरेन्द्र महाले, स्वाप्निल सावरकर, शिवम मिश्रा, विनित शर्मा, आशीष कालभोर, नीरज राठौर जिला, पुष्पेन्द्र प्रजापति, आशुतोष अड़लक आदि शामिल है।




