Betul news: श्री माता मंदिर में 87 ज्योतों के विधिवत पूजन से मां भगवती की आराधना शुरू
पंडित चंद्रमौली अग्निहोत्री और पंडित जीवन गिरी गोस्वामी ने कराया पूजन

बैतूल। सिद्धपीठ प्राचीन श्री माता मंदिर में इस वर्ष मां भगवती की पावन ज्योत विधिवत पूजन के साथ प्रज्वलित की गई। कुल 87 जोतों का प्रज्वलन किया गया, जिसमें विभिन्न परिवारों ने अपने हिस्से की ज्योत प्रज्वलित कर मां भगवती की आराधना की। श्री माता मंदिर समिति की ओर से शुद्ध घी की 12 जोत विशेष रूप से प्रज्वलित की गईं। पूजन विधि के बारे में जानकारी देते हुए पंडित चंद्रमौली अग्निहोत्री ने बताया कि पीठों का विधिवत पूजन कर अखंड ज्योत स्थापित की गई। सभी ज्योतें परिवारों द्वारा प्रज्वलित की गईं। पंडित जीवन गिरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग परिवारों द्वारा पीठों का विधिवत पूजन किया जाएगा, जो पूरे नवरात्रि उत्सव के दौरान जारी रहेगा।




