Big Breaking : बैतूल में हर सोमवार नगर की गलियाें, मुख्य मार्ग से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नगर पालिका, राजस्व एवं पुलिस की टीम संयुक्त रूप से करेगी कार्रवाई

Big Breaking : बैतूल। नगर में बेतहाशा बढ़ रहे अतिक्रमण एवं वार्डों में अतिक्रमण के कारण विकास कार्य न हाेने को लेकर अब प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई है। शनिवार को विधायकों के साथ हुई बैठक में अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा की गई और यह तय किया गया है कि प्रति सोमवार को टीएल की बैठक के बाद नपा, राजस्व की टीम पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी।

इस कार्रवाई में वार्डों के भीतर की सड़कों के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को भी शामिल किया जाएगा। वार्डों में सड़कों के दोनाें किनारों तक पक्के अतिक्रमण करने की वजह से गली बन गई है। नगर पालिका के द्वारा सड़क, नाली का निर्माण कराने का प्रयास तो हो रहा है लेकिन अतिक्रमण के कारण ठेकेदार काम ही प्रारंभ नहीं कर रहे हैं।

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कलेक्टर की मौजूदगी में हुई बैठक में अतिक्रमण को सख्ती से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की ऊंचाई से अधिक किसी भी द्वारा कोई निर्माण सरकारी भूमि पर नहीं किया जाए। कई वार्डों में तो सड़क तक ऊंचें रैंप, सीढ़ी बना दी गईं हैं जिससे आवागमन में लोगों को बेहद परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि नाली निर्माण हो या सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा हो। सबसे पहले सड़क की पूरी चौड़ाई की नपाई कराई जाए। यदि राजस्व रिकार्ड में सड़क 30 फीट चौड़ाई की है तो उसे अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त किया जाए। इसके बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करें। अतिक्रमण हटाने के दौरान यदि कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button