CMHO Big Action : ट्रांसफर के बाद भी सरकारी मकान नहीं किया खाली, वेतन से किराया वसूली के आदेश

बैतूल में स्वास्थ्य विभाग के चार कर्मचारियों के वेतन से वसूल किया जाएगा किराया

CMHO Big Action :बैतूल। तबादला होने के बाद भी सरकारी आवास पर कब्जा जमाए बैठे कर्मचारियों पर बैतूल जिले में कड़ी कार्रवाई की गई है।सरकारी आवास का किराया अब उनके वेतन से वसूल करने के लिए सीएमएचओ ने आदेश जारी कर दिए हैं।स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से अन्य विभागाे के उन कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है जो तबादला होने के बाद भी सरकारी आवास पर कब्जा जमाए बैठे हुए हैं।

बैतूल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उईके ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चार कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण होने के बावजूद भी शासकीय आवास खाली नहीं किए गए हैं। इसलिए उनके वेतन से मकान किराया वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानांतरित कर्मचारी अखिलेश मालवी से 37 माह का किराया लगभग दो लाख 58 हजार 260 रुपये वसूल किया जाएगा।

 उईके ने बताया कि रंजना खोबरागड़े से 14 माह का किराया 97 हजार 720 रुपये , अनुसुईया चौरिया से 14 माह का किराया 97 हजार 720 रूपये, प्रतिमा राजपूत से 14 माह का किराया 97 हजार 720 रुपये वेतन से वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के वेतन से वसूल की गई इस किराया राशि को चालान द्वारा शासकीय मद में जमा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button