किसानों के लिए खुश खबरी: MP में सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर 25 अक्टूबर से शुरू होगी खरीदी

Former News: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुश खबरी है। प्रदेश की सरकार सोयाबीन की खरीदी करेगी। सरकार ने इसकी तारीख भी तय कर दी है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सोयाबीन उपार्जन की नीति को मंजूरी देते हुए 25 सितंबर से सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए किसानों का पंजीयन शुरू कर 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करने का निर्णय लिया गया है।
समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की उपज बेचने के लिए किसानों का पंजीयन 25 सितंबर से शुरू किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन करने वाले किसान सरकार की योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
मध्यप्रदेश में इस बार 55 लाख टन सोयाबीन का उत्पादन संभावित है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी करने का लक्ष्य 13.68 लाख टन तय किया गया है।




