Betul news: बैतूल में गंदे पानी की आपूर्ति और जल टेक्स वृद्धि पर शिवसेना का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिवसेना शिंदे गुट के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र गोले ने उठाई आवाज, बैतूल में स्वच्छ पानी की मांग

बैतूल। शिवसेना शिंदे गुट के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र गोले ने बैतूल जिले में नगर पालिका द्वारा बढ़ाए गए जल टेक्स और शहर में गंदे पानी की सप्लाई के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विजेन्द्र गोले ने मांग की कि जो पानी फिल्टर वाटर टेंक के माध्यम से 1 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है, वही पानी नलों के माध्यम से हर घर में सप्लाई किया जाए। इससे बैतूल के निवासियों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही, विजेन्द्र गोले ने नल टेक्स में हुई वृद्धि को जल्द से जल्द कम करने के आदेश जारी करने की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बैतूल नगर पालिका द्वारा हाल ही में एक आदेश पारित किया गया है, जिसमें नल टेक्स की राशि 100 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये कर दी गई है। इसके बावजूद, नगर पालिका केवल 15 दिन ही पानी की आपूर्ति कर रही है। इसके अलावा, जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह मटमैला और गंदा है, जिससे बैतूल के नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

विजेन्द्र गोले ने यह भी कहा कि बैतूल शहर के कई हिस्सों में स्वच्छ पानी की कमी के कारण नगर पालिका ने अलग-अलग स्थानों पर फिल्टर वाटर टेंक लगाए हैं, जहाँ से 1 रुपये प्रति लीटर पानी बेचा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस स्वच्छ पानी को सीधे नलों के माध्यम से हर घर तक पहुंचाया जाए ताकि नागरिकों को बेहतर जल आपूर्ति मिल सके। ज्ञापन देने वालों में राजू चरपे, उषा अतुलकर, मनोज आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button