Big Breaking: आदिवासी कन्या आश्रम के बाथरुम में कैमरा लगाने का आरोप ; अधीक्षक, चपरासी को हटाया

परिजनों ने एसडीएम से की शिकायत, लगाए गंभीर आरोप, जांच के बाद अधिकारियो ने की कारवाई

Big News Today: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी विकास विभाग के अधीन आने वाले ग्राम थपोड़ा के आदिवासी कन्या आश्रम के बाथरुम में कैमरा लगाने और छात्राओं को परेशान करने का गंभीर आरोप पालकों और छात्राओं ने लगाया है। शुक्रवार को भैंसदेही एसडीएम के पास पहुंचकर शिकायत कर दी। 

आदिवासी कन्या आश्रम थपोड़ा के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा होने की सूचना मिलते ही एसडीएम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अफसर पहुंचे और देर रात तक कन्या आश्रम में जांच की।शुक्रवार को कन्या आश्रम थपोड़ा की कुछ छात्राएं अपने परिजनों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंची और आश्रम की अधीक्षक, चपरासी और अधीक्षिका के पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए।

छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास अधीक्षिका के साथ उनका बेटा भी आता है। और वह उन प गंदी नजर रखता है।  बाथरूम में बंद सीसीटीवी कैमरा चालू कर दिया है। चपरासी दिलीप पवार हम छात्राओं को जानवर कहता है। और हर्म नहाते हुए देखता है। हम सुरक्षित नहीं हैं। मैडम, चपरासी, और मैडम के बेटे पर नियमानुसार कार्यवाही होना चाहिए, हम मानसिक रूप से परेशान हैं।

बाथरुम में नही था कैमरा

भैंसदेही के बीईओ जीसी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आश्रम पहुंचकर जांच की गई। बाथरुम में कैमरा नही लगाया गया है, गैलरी में कैमरा लगा हुआ पाया गया। इसे भी हटवा दिया गया।

अधीक्षक हाल ही में पदस्थ की गईं हैं, उन्हें भी हटाकर अन्य शिक्षिका को तात्कालिक रूप से प्रभार दे दिया गया है। चपरासी भी 20 वर्ष से पदस्थ है। उसके खिलाफ भी शिकायत की गई थी इस कारण उसे हटा दिया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button