40 years of tradition: उज्जैनकर परिवार 40 वर्षों से निभा रहा महालक्ष्मी जी की भव्य स्थापना की परंपरा
56 भोग के साथ ढाई दिन का विशेष पूजन

बैतूल। विवेकानंद वार्ड स्थित गजानन सोनी, लक्ष्मी ज्वेलर्स एवं विनोबा वार्ड स्थित राजकुमार सोनी उज्जैनकर परिवार द्वारा इस वर्ष भी महालक्ष्मी जी की स्थापना की गई। गजानन सोनी उज्जैनकर परिवार पिछले 40 वर्षों से लगातार, माता रानी की स्थापना कर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजन का आयोजन कर रहा है। वहीं राजकुमार सोनी उज्जैनकर परिवार द्वारा भी 15 वर्षों से महालक्ष्मी जी की स्थापना की जा रही है।
उज्जैनकर परिवार द्वारा महालक्ष्मी जी की स्थापना के दौरान माता रानी को विशेष 56 भोग अर्पण किए गए। इस अवसर पर भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे प्रसादी का लाभ लिया। उज्जैनकर परिवार द्वारा माता रानी के इस पूजन में ढाई दिन का विशेष आयोजन किया गया। भक्तगण माता रानी की आराधना में लीन रहे। ढाई दिन के इस विशेष पूजन में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली।
उज्जैनकर परिवार वर्षों से निरंतर महालक्ष्मी जी की स्थापना कर रहा है। यह परंपरा उनके परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही है, और इस वर्ष भी उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।




