Bijasani Temple Betul: बीजासनी मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा राधा महारानी जन्मोत्सव
विशाल भजन संध्या रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक

बैतूल। गंज सब्जी मंडी स्थित बीजासनी माता मंदिर में 11 सितंबर बुधवार को श्री राधा महारानी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया है जो रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 12 बजे तक होगा, जिसके उपरांत माखन मिश्री, मिठाई तथा केसर दूध का भोग लगाया जाएगा महाआरती होगी एवं महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर की विशेष साज सज्जा एवं अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक झांकियाें के बारे में पूछने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं मंदिर के संस्थापक दीपक शर्मा ने बताया कि मंदिर समिति के सभी सदस्य इस कार्य में पूरे मनोयोग व भक्ति भाव से कई दिन पूर्व से जुटे रहते हैं जिससे यह संभव हो पाता है। मंदिर समिति की ओर से उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।




