Jarawasthanjaniya camp: जरावस्थानजन्य शिविर में 1866 वृद्धजन हुए लाभान्वित

वृद्धों के लिए आयुष विभाग का विशेष प्रयास, 17 केंद्रों पर आयोजित हुआ शिविर

Jarawasthanjaniya camp: बैतूल। जिले के 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 5 सितंबर 2024 को जरावस्थानजन्य स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन हुआ। यह शिविर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसका संचालन आयुक्त, संचालनालय आयुष विभाग, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार और कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के अनुसार, जिले के सभी 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सुबह 9 बजे से शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में आए सभी वृद्धजनों के रोगों की जांच और उपचार निशुल्क किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के विभिन्न रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अर्श, श्वास रोग, त्वचा रोग, उदर रोग, वात रोग, दंत रोग और रक्तचाप आदि की निशुल्क जांच कर औषधियों का वितरण किया गया।

बैतूल ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मलकापुर में डॉक्टर ज्योति कुमरे और डॉ. नैन्सी राठौर ने कुल 115 वृद्धजनों की जांच की। हिवरखेड़ी में डॉक्टर लक्ष्मी किशनानी और डॉक्टर रवीना लहरपुरे ने कुल 123 वृद्धजनों का उपचार किया। बैतूल बाजार में डॉक्टर अरविंद कुमार मोहने ने 31 वृद्धजनों की जांच की और भडूस में डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा ने 29 वृद्धजनों का उपचार किया।

मुलताई ब्लॉक के साईखेड़ा में डॉक्टर जितेंद्र साहू ने 210 वृद्धजनों का परीक्षण किया। भैसदेही ब्लॉक के कोथलकुंड में डॉक्टर उज्ज्वला सूर्यवंशी ने 129 वृद्धजनों का उपचार किया। केरपानी में डॉक्टर अजय मांडवे और डॉक्टर शिल्पा धोटे ने 96 वृद्धजनों की जांच की। आमला ब्लॉक के छिपन्यापिपरिया में डॉक्टर प्रफुल्ल सोनी ने 110 वृद्धजनों का परीक्षण किया। खेड़लीबाजार में डॉक्टर युवराज सूर्यवंशी ने 65 वृद्धजनों का उपचार किया। ससुन्द्रा में डॉक्टर भावना पाटिल और डॉक्टर भावना खातरकर ने 147 वृद्धजनों की जांच की। बड़गांव में डॉक्टर विद्या मालवीय ने 101 वृद्धजनों का उपचार किया।

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के पाढर में डॉक्टर विजय तांडिलकर और डॉक्टर ललित धाकड़े ने 128 वृद्धजनों की चिकित्सा की। प्रभातपट्टन ब्लॉक के नरखेड में डॉक्टर ललित चौधरी ने 114 वृद्धजनों का उपचार किया। घाट बिरोली में डॉक्टर तरुलता आठनेरे ने 179 वृद्धजनों की जांच की। भीमपुर ब्लॉक के कासमाखंडी में डॉक्टर राजकुमार इरपाचे ने 52 वृद्धजनों का उपचार किया। आठनेर ब्लॉक के सातनेर में डॉक्टर मीनाक्षी चौरासे ने 119 वृद्धजनों की जांच की। शाहपुर ब्लॉक के भौरा में डॉक्टर कंचन डढोरे ने 118 वृद्धजनों का उपचार किया।

वृद्धजनों को दिनचर्या के बारे में दी जानकारी

शिविर के दौरान वृद्धजनों को आहार के नियम, ऋतुचार्य, और दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा व्याधि के अनुसार योग, प्राणायाम और आसनों का प्रशिक्षण भी दिया गया। कुल 1866 वृद्धजन इस शिविर में शामिल हुए और उन्होंने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने इस सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और सभी वृद्धजनों का आभार जताया जो इस शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग का यह प्रयास जिले के वृद्धजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button