review meeting held: जयस की ऐतिहासिक महारैली की जबरदस्त सफलता पर समीक्षा बैठक हुई
जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे ने किया आगामी योजनाओं का विश्लेषण

बैतूल। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के बैनर तले 11 अगस्त को आयोजित की गई ऐतिहासिक महारैली की शानदार सफलता के बाद 4 सितंबर, बुधवार को सुबह 12 बजे रैन बसेरा, पड़ापेन, ठाना बैतूल में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे, जयस जिला उपाध्यक्ष रितिक परते, जयस शिक्षा मंत्री दिलीप पंद्राम, जयस जिला सचिव राजकुमार काकोड़िया, जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके, जयस जिला मीडिया प्रभारी सौरभ सलामे, जयस जिला आईटी सेल प्रभारी रामदीन इवने, जयस बैतूल ब्लाक अध्यक्ष मनीष परते, जयस ब्लाक अध्यक्ष चिचोली गोविन्द धुर्वे, जयस नगर अध्यक्ष बैतूल राजू उइके, जयस आमला ब्लाक उपाध्यक्ष सुनील उइके समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता अर्जुन धुर्वे, मुकेश धुर्वे, मनीषा काकोडिया, वेदिका सरियाम आदि शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे ने महारैली की सफलता पर संतोष जताते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस महारैली ने जिले में जयस की गतिविधियों को नई ऊर्जा दी है और संगठन की सदस्यता में वृद्धि दर्ज की है। संदीप धुर्वे ने आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे संगठन की मजबूती को और बढ़ाया जा सके। बैठक में महारैली की संपूर्ण तैयारियों, आयोजन की सफलता, और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जयस के सभी पदाधिकारियों ने इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया और संगठन की आगामी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।



