Big News: स्टेट बैंक के कर्मचारी का नाले में तीन किमी दूर मिला शव, बाकुड गांव के पास बाढ़ में बह गए थे तीन दोस्त

 

Betul News Today: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम को तेज वर्षा से बाकुड़ गांव के पास नाले में आई बाढ़ में स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी बह गए थे। दो तो बाहर निकल आए लेकिन एक तेज बहाव में बह गया था। देर रात एसडीईआरफ और पुलिस की टीम ने घटना स्थल से तीन किमी दूर नाले में उसका शव बरामद किया।

पुलिस को रविवार रात 7:30 बजे सूचना मिली थी कि सारनी थाना अंतर्गत बाकुड ग्राम के नाले मे एक व्यक्ति बह गया है । सूचना प्राप्त होने पर एसडीईआरएफ़ जवानों के साथ फोर्स  घटनास्थल पहुंचा ।

मौके पर पता चला कि स्टेट बैंक के कर्मचारी नाले के किनारे जंगल में पिकनिक मनाने के बाद अचानक तेज वर्षा होने से वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी नाले में तेज पानी आ गया और पैदल रपटा पार करने के दौरान विशाल गुप्ता, प्रवीण प्रसाद एवं ऋषभ वाघमारे नाले में बह गए। इनमें से विशाल एवं प्रवीण तो तैसे-तैसे बाहर निकलकर आ गए लेकिन ऋषभ का पता नहीं चल पाया।

ऋषभ स्टेट बैंक की शोभापुर शाखा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत था। टीम द्वारा नाले के किनारे किनारे सर्चिग कार्य किया गया। जसमे मृतक ऋषभ बाघमारे उम्र 32 वर्ष निवासी नागपुर का शव तीन किमी दूर पाया गया। शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया ।

पिकनिक मनाने गए सत्येंद्र विसंद्रे ने बताया कि हम सभी साथी पिकनिक मनाने के लिए बाकुड़ गांव के पास नाले के किनारे पहाड़ी पर गए थे। शाम करीब 4.30 बजे तेज वर्षा हाेने लगी तो सभी नाले के रपटे से दूसरी ओर अपनी कार तक जाने लगे। नाले में पानी का बहाव अचानक तेज होने से सभी एक दूसरे का हाथ पकड़कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान तीन साथी बाढ़ के साथ नाले में बह गए। इनमें से दो तो बाहर आ गए लेकिन रिषभ बह गया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button