Pair Of Cobra Snakes: नाग नागिन का जोड़ा छिपा था सोयाबीन की बोरियों के पीछे, दिखाई देने पर मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हिवरखेड़ी गांव से किया रेस्क्यू

Pair of cobra snakes: बैतूल: मामला बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिवरखेड़ी का है जहां सोमवार सुबह 11से 12 के आसपास घर में अचानक नाग नागिन का जोड़ा दिखाई दिया । जिसके बाद परिजनों में इसको लेकर हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना सर्पमित्र को दी । सर्प मित्र ने नाग नागिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया है।

बारिश में अक्सर सांप का बाहर निकलना आम बात है क्योंकि सांप के बिलों में पानी भर जाता है जिसके बाद सांप अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं और सुखे स्थान एवं खाने की तलाश में घरों में घुस जाते हैं । नाग नागिन का एक साथ दिखना कम ही होता है ।

देखें वीडियो…

ऐसा ही एक मामला बैतूल के ग्राम हिवरखेड़ी में देखने को सामने आया। गांव में   करन राजपूत के मकान में सोमवार सुबह 11 से 12 के करीब हड़कंप मच गया जब परिजनों को एक साथ नाग नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। दोनों ही नाग नागिन सोयाबीन की बोरी के पीछे बैठे हुए थे।

परिजनों ने देर न करते हुए इसकी सूचना तत्काल ही सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी। सूचना के कुछ ही देर बाद विशाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर नाग नागिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया है।

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह दोनों कोबरा सांप है और इस महीने में यह एक साथ कम ही दिखाई देते हैं । फिलहाल नाग नागिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button