Raped At Gunpoint : मुस्लिम लड़के ने सिद्धू नाम बताकर हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, कई बार किया दुष्कर्म

रैली के रूप में पुलिस चौकी पहुंचे हिंदू संगठन, सह आरोपियों पर कारवाई की मांग

Raped At Gunpoint :  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सारनी थाना क्षेत्र की  कालेज की छात्रा को मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम बताकर प्रेम के जाल में फंसा लिया और उसे 10 महीने से दुष्कर्म का शिकार बनाया जाता रहा। प्रेमी के मुस्लिम होने का पता लगने पर जब युवती ने संबंध खत्म कर लिए तो प्रेमी उसके घर पहुंच गया और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

डरे सहमे परिवार के साथ युवती ने सारनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने   बीएनएस 79 बीएनएस, 115/2 बीएनएस का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसके सहयोगियाें पर कोई कार्रवाई नहीं करने के मामले का पता लगने पर शनिवार को हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया और आरोपी के साथियों पर भी मामला दर्ज करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया।

समस्त हिंदू संगठन के पदाधिकारी जोगेंद्र सूर्यवंशी, सुनील भारद्वाज, अंजनी सिंह, चेतन गुप्ता ने बताया औद्योगिक नगरी में इस तरह के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। इससे हिंदू संगठन आक्रोशित है। समस्त हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने बताया हमारी बहन बेटियों को मुस्लिम लड़के हिंदू नाम से प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करते हैं। जब तक बहन बेटियों को मुस्लिम लड़कों की सच्चाई का पता चलता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। मजबूरन लड़कियां गलत कदम उठाती है या फिर जुल्म सहती है।

शुक्रवार को पाथाखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत सामने आए इस प्रकरण में पीड़िता ने बताया कि उसे कॉलेज जाते वक्त सिद्धू नाम बताकर शाहिद ने प्यार के जाल में फसाया और फिर कई बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब सिद्धू के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखा तो उसने अपना नाम शाहिद बताकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शाहिद की यह बातें सुनकर पीड़िता के पैरों तले मानो ज़मीन खिसक गई। फूट फूट कर रोने लगी। लेकिन पीड़िता के पास सामंजस्य बनाने के अलावा कुछ नहीं बचा।

मजबूरन पीड़िता शाहिद और उसके दोस्त सन्नी व राजा के जुल्म सहती रही। लेकिन जब सारी हदें पार हो गई तो पीड़िता ने अपने परिवार और पुलिस के समक्ष यह सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए सिद्धू और शाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बंदूक की नोक पर किया दुष्कर्म

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में पीड़िता द्वारा बताया जा रहा है कि बंदूक की नोक पर घर में घुसकर शहीद, सनी और राजा डराते धमकाते थे। पीड़िता के पिता को मारने की धमकी देते थे और ओमनी कर में ले जाकर गलत काम करते थे। वायरल वीडियो में पीड़िता द्वारा बताया जा रहा है कि कॉलेज जाते वक्त शहीद, सनी और राजा उसे परेशान करते थे। इसी बीच शाहिद की बातों में आ गई। पीड़िता द्वारा वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि जैसे ही उसे पता चला कि सिद्धू मुस्लिम है। उससे बात करना बंद कर दिया। बावजूद इसके सिद्धू उर्फ शाहिद अपने दोस्तों के साथ पीड़िता के घर जाकर उसे डराया धमकाया करता था। पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी देता था।

इनका कहना

पीड़िता की शिकायत पर शाहिद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। आज हिंदू संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें सन्नी और राजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की जा रही है। हिंदू संगठनों से ज्ञापन लेकर जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अरविंद कुमरे, टीआई सारनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button