Betul News : लोक सेवा केंद्रों के संचालन हेतु ऑपरेटर्स का चयन लॉटरी के द्वारा चयन, चयनित/ प्रतीक्षारत ऑपरेटर की सूची जारी

Public Service Center Operator :  बैतूल:  बैतूल जिले के 10 तहसील मुख्यालयों पर लोक सेवा केंद्रों के संचालन हेतु ऑपरेटर्स का चयन अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित समिति की उपस्थिति में लॉटरी के द्वारा किया गया। चयनित 10 ऑपरेटर के अलावा प्रत्येक तहसील मुख्यालय के लिए दो-दो ऑपरेटर्स के नाम प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं।

चयनित 10 ऑपरेटर में से लोक सेवा केंद्र चिचोली के लिए श्री संजय वर्मा निवासी सोहागपुर शाहपुर, 2. लोक सेवा केंद्र भीमपुर में राजा कंस्ट्रक्शन खनिया ढाना जिला शिवपुरी, 3.लोक सेवा केंद्र प्रभात पट्टन के लिए श्री यशस्वी चौरसिया निवासी गांधीगंज जिला छिंदवाड़ा, 4.भैंसदेही के लिए सुश्री अलका गोठी निवासी गांंधी चौक बैतूल, 5.लोक सेवा केंद्र आठनेर के लिए स्पैक्स टेलीकॉम लश्कर ग्वालियर, 6. लोक सेवा केंद्र शाहपुर के लिए रवि ट्रेडर्स सुभाष गंज इटारसी, 7.लोक सेवा केंद्र घोड़ाडोंगरी में स्वाति सिंह निवासी ग्वालियर, 8.लोक सेवा केंद्र आमला में दीपक आर्ट स्टूडियो उदय चौक सतना, 9. लोक सेवा केंद्र मुलताई में एसएमएस जवाहर नगर रीवा तथा 10. लोक सेवा केंद्र बैतूल में  शुभम इंटरप्राइजेज इटारसी शामिल है।

उल्लेखनीय है की कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार पीपीपी मॉडल के तहत बैतूल जिले की 10 तहसील मुख्यालय में लोक सेवा केंद्रों के संचालन के लिए ऑपरेटर के चयन हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी। दिनांक 5 अगस्त को निविदा अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत , लेखा अधिकारी पंचायत एवं जिला प्रबंधक लोक सेवा केंद्र बैतूल की गठित समिति के समक्ष खोली गई, निविदाकारों द्वारा समान दरों का उल्लेख किए जाने के कारण समिति ने लॉटरी सिस्टम के द्वारा ऑपरेटर के चयन का निर्णय किया इसके पश्चात बुधवार को समिति द्वारा जिला पंचायत भवन के सभा कक्ष में पारदर्शिता की दृष्टि से एक बच्ची के माध्यम से लॉटरी  डालकर निविदकारों का चयन किया गया किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button