Big Breaking News: नागपुर से जोधपुर जा रही बस में बैतूल के पास आग लगी, बड़ा हादसा टला

Big Breaking: बैतूल। नागपुर से जोधपुर जा रही एमआर ट्रेवल्स की स्लीपर बस में बैतूल जिले के मिलानपुर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई।
देखें वीडियो…
इंजन के पास अचानक धुंवा देखकर चालक ने बस को टोल प्लाजा के पास रोक दिया। बस के इंजन को बंद कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। पानी डालकर आग बुझा दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में शार्ट सर्किट होने से वायर जलने लगे थे। समय रहते आग बुझा दी गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

बस में आग लगने की वजह से यात्रियों में दहशत मच गई थी। नागपुर से जोधपुर के बीच चलने वाली बस बैतूल में 10.20 मिनट पर पहुंचती है।




