public awareness program: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर टीआई प्रोजेक्ट अंतर्गत किया जागरूक

बैतूल। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संचालित योर्स सोशल सोसायटी टीआई प्रोजेक्ट बैतूल के तहत विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय और हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रोहित पराते के मार्गदर्शन में ड्रॉप इन सेंटर बैतूल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, युवतियाँ और समुदाय संगठन शामिल हुए। टीआई प्रोजेक्ट बैतूल के कार्यक्रम प्रबंधक श्री निर्देश मदरेले ने बताया कि हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष की थीम ‘अब कार्य करने का समय है’ (It’s time to act) है।

श्री निर्देश मदरेले ने बताया कि हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो लीवर में सूजन पैदा करती है और उसके कार्य को प्रभावित करती है। हेपेटाइटिस से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय सुझाए गए:

– अच्छी स्वच्छता का पालन करें।

– संक्रमित व्यक्ति के साथ गतिविधियां सीमित करें।

– निजी वस्तुओं को साझा न करें।

– खून के धब्बे साफ़ करने के लिए ब्लीच और पानी का मिश्रण इस्तेमाल करें।

– सही तरीके से साफ किए गए उपकरणों से टैटू या छेद न करवाएं।

अभिषेक सोनी ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी को 6 महीने के भीतर शरीर से हटाया जा सकता है। इससे भविष्य में हेपेटाइटिस बी संक्रमण के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है और लीवर को लंबे समय तक नुकसान नहीं होता। सभी को हेपेटाइटिस वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में टीआई मैनेजर निर्देश मदरेले, डॉ. छाया लोखंडे, अकाउंटेंट विनम्र पिपले, काउंसलर वर्षा खातरकर, अभिषेक सोनी, श्रीमती छाया प्रजापति, श्रीमती भाग्यश्री नामदेव, श्रीमती पिंकी पालमपुरिया, श्रीमती रजिया बी, श्रीमती सुनीता, श्रीमती प्रमिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button