राष्ट्र वीर दुर्गादास जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

राठौर समाज की विशेष बैठक में वीर दुर्गादास राठौर जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैतूल। राठौर समाज आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि इस दिन कारगिल चौक स्थित वीर दुर्गादास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और झंडा वंदन के साथ राष्ट्रगान होगा। इसके बाद आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।

इस आयोजन को लेकर 27 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे, राठौर समाज की एक विशेष बैठक इटारसी रोड स्थित बैतूल ऑयल मिल के सामने आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर की जयंती, 13 अगस्त की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। समाज के वरिष्ठ जनों और सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को कारगिल चौक पर वीर दुर्गादास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान और झंडा वंदन किया जाएगा। इसके बाद, राठौर समाज द्वारा कारगिल चौक से एक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी, जो मैकेनिक चौक, गंज बस स्टैंड, दिल बहार चौक, और मस्जिद चौक होते हुए आभाश्री होटल के सामने स्थित लॉन तक पहुंचेगी।

इस लॉन में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश राठौर और रामकिशोर राठौर करेंगे। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में रामकिशोर राठौर, महेश राठौर, नारायण राठौर, दीपक राठौर, सुभाष राठौर, शिव राठौर, बब्बा राठौर, प्रमोद राठौर, गंगा राठौर, प्रमेंद्र राठौर, मनीष राठौर, अनूप राठौर, गुड्डू राठौर, अब्बू राठौर और अन्य सामाजिक लोग शामिल थे। सभी ने इस विशेष अवसर को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और योगदान दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस आयोजन के दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जा सके। राठौर समाज के इस आयोजन से समाज की एकता और अखंडता को प्रोत्साहन मिलेगा, समाज के में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button