Kargil Vijay Diwas celebrated in Saraswati Vidya Mandir: सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया कारगिल विजय दिवस

बैतूल। वैजयंती सोमण सरस्वती विद्या मंदिर, ग्रीन सिटी सेक्टर ए, बैतूल में कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती वर्ष) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में देश भक्ति गीत, चित्रकला, तथा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता शर्मा ने बच्चों के समक्ष शहीदों की वीरगाथाओं का विस्तृत वर्णन किया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों ने दीपदान का आयोजन भी किया।
विद्यालय के भूमि दानदाता शेखर सोमण ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस कार्यक्रम ने बच्चों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।




