Crime News Betul: गांजा तस्करी करते तीन गिरफ्तार, 14 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

Crime News Today: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 14 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है।
गांजा तस्करों पर की गई कारवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लडके बस से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बैतूल बेचने के लिये आ रहे हैं। व बस की जांच हेतु थाना मुलताई, थाना बैतूल बाजार एवं थाना गंज टीम गठित की गई ।
थाना मुलताई टीम के द्वारा मुलताई बस स्टाप के पास महेन्द्र पिता गणेश पाल उम्र 22 साल निवासी खंजनपुर बैतूल को पकड़ा। उसके पास पीठ में टंगे बैंग से चार किलो 34 ग्राम गांजा जप्त किया गया । थाना बैतूलबाजार के ग्राम परतापुर में यात्री प्रतीक्षालय से सुजल पिता रंजीत सांडें उम्र 22 साल नि.दादा धुनी वाले गेट के पास खंजनपुर बैतूल से पांच किलो 846 ग्राम गांजा जप्त किया गया ।
थाना गंज पुलिस ने अन्नु उर्फ चेतन पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी दादा धुनी वाले गेट के पास खंजनपुर बैतूल से चार किलो 647 ग्राम गांजा जप्त किया गया। तीनों के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




