समर्थ श्री गजानन महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज 21 जुलाई को
समर्थ श्री गजानन सेवा मंडल ने धर्मप्रेमियों से शामिल होने किया आह्वान

बैतूल। समर्थ श्री गजानन सेवा मंडल, कालापाठा, बैतूल द्वारा आयोजित समर्थ श्री गजानन महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 19 जुलाई से 21 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रविवार, 21 जुलाई को प्रातः 7 बजे से श्री जी का पूजन, शांति पाठ, स्थापित देवता पूजन, मूर्ति स्वपन, कलश स्थापना, बलिदान, प्रायश्चित्त, हवन पूर्णाहुति, महा नैवेद्य और श्री जी की महा आरती होगी। इसके पश्चात् शाम 6 बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक उत्सव के साक्षी बनने और पुण्य लाभ लेने के लिए धर्मप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। श्री गजानन महाराज की प्राण प्रतिष्ठा पं. श्री पुरुषोत्तम मधुकर लंके (राजू महाराज शेगांव) के सानिध्य में की जा रही है।
शुक्रवार, 19 जुलाई को शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत प्रातः 9 बजे से श्री जी का पूजन, शांति पाठ, प्रधान संकल्प, पूजन, पुन्याहवाचन, ब्रह्मपूजन, सर्वपीठ स्थापन, जलाधिवास, धान्याधिवास, नैवेद्य और श्री जी की आरती की गई। शनिवार, 20 को प्रातः 9 बजे से श्री जी का पूजन, शांति पाठ, स्थापित देवता पूजन, मंदिर स्वपन, मंदिर पूजन, अग्नि स्थापन, हवन, वस्त्राधिवास, अन्नाधिवास, द्रव्याधिवास, फलाधिवास, शय्याविवास, नैवेद्य और श्री जी की आरती सम्पन्न हुई। समर्थ श्री गजानन सेवा मंडल, प्रकट दिनोत्सव समिति के नेतृत्व में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित पटेल, दीपक देशपांडे, पवन तिवारी, पुरुषोत्तम बारस्कर, सोहनलाल राठौर, सियाराम मालवीय, शंकर राव दवनडे, सुरेश कुमार धोटे, देवेंद्र बबलू मालवी, रामू इंगले कमाविसदार केवी पंडाग्रे, संजय अवस्थी, श्याम टेकपुरे, पीआर माथनकर आदि उपस्थित थे। समर्थ श्री गजानन सेवा मंडल, कालापाठा बैतूल की ओर से सभी धर्मप्रेमियों से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस महान आयोजन को सफल बनाएं।




