Betul news: विश्व जनसंख्या दिवस पर स्थिरता सेवा प्रदायगी माह की शुरुआत

जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति चलाया जाएगा जागरूकता अभियान


बैतूल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहारा में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में विश्व जनसंख्या स्थिरता सेवा प्रदायगी माह की शुरुआत की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगम मांडवे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जून से 11 अगस्त 2024 तक जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के प्रति जन जागरूकता हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का तृतीय चरण 11 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक जनसंख्या स्थिरता सेवा प्रदायगी माह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान चिन्हित इच्छुक हितग्राहियों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन और परिवार नियोजन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मांडवे ने अस्पताल स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मलेरिया कार्यक्रम की जानकारी दी गई और एंटी-डेंगू जुलाई 2024 माह के दौरान घर के आसपास सफाई रखने और पानी एकत्रित न होने देने के निर्देश भी दिए गए। बिना उपयोगी कंटेनरों में पानी न जमा होने देने और किसी भी प्रकार का बुखार होने पर मलेरिया जांच अवश्य कराने का परामर्श दिया गया। कार्यशाला में खंड विस्तार प्रशिक्षक एस.आर. भूसुमकर, कार्यक्रम प्रबंधक एकनाथसिंह ठाकुर, प्रभारी बीसीएम धनेंद्र वासनिक, प्रभारी एमआई श्री नारायण नायक, अनिल देशमुख सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी ने जनता से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button