Mandi Bhav Today : मंडी में मूंग के दाम 8 हजार पर पहुंचे, सोयाबीन लुढ़ककर 3500 पर आया

Mandi Bhav Today : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में मूंग के दाम अचानक तेज हो गए हैं। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी प्रारंभ होने के बाद भी मंडी में मूंग की आवक हो रही है। 11 जुलाई को बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में 51 बोरा मूंग की आवक हुई, इसकी नीलामी न्यूनतम 7000 रुपये से लेकर अधिकतम 8000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।
मंडी में सोयाबीन के दाम जरूर तेजी से लुढ़क रहे हैं। गुरुवार 11 जुलाई को मंडी में सोयाबीन की आवक 1748 बोरा की हुई औ इसकी नीलामी न्यूनतम 3500 रुपये से लेकर अधिकतम 4296 रुपये के बीच की गई।
मंडी में आवक – भाव क्या रहे





