Betul news: महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया महत्वपूर्ण कदम

क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन ने पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम


बैतूल। क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार को शुभारंभ हैरिटेज, मान फ्यूल के पास, भारत भारती, जामठी में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सिद्धलता महाले ने किया, जिन्होंने कहा, यह कार्यक्रम हमारे समाज की महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने पौधों की देखभाल और सही तरीके से उन्हें लगाने की प्रक्रिया के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगी और अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणा पाटणकर द्वारा किया गया और इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन की कोषाध्यक्ष वन्दना ताई पंडाग्रे का विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने समस्त महिलाओं के लिए परिवहन एवं स्वल्पाहार व्यवस्था की। यह पौधारोपण कार्यक्रम महिलाओं के सहयोग और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। समाज की महिलाओं ने इन पौधों की देखभाल करने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button